Tuesday, 13 September 2016

बड़ा कंजूस है कोहली, बिल भरने के लिए करना पड़ता है फोर्सः युवी

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टीम इंडिया के 'कंजूस' खिलाड़ियों के नामों का खुलासा किया है। उनकी लिस्ट में टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली भी शामिल हैं। युवराज के मुताबिक कोहली बड़े कंजूस हैं।

Yuvaraj Singh and Virat Kohli

एक निजी एफएम को दिए इंटरव्यू में जब युवी से सबसे कंजूस क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बहुत बड़े-बड़े कंजूस हैं टीम में। हमारे कई सीनियर्स बहुत कंजूस थे, मैं नाम नहीं लेना चाहता क्योंकि ये बड़ा सेंसेटिव मुद्दा है। टीम में ऐसे लोग हैं ये चीज मेरी, ये चीज तेरी। इसके पैसे तू देगा, इसके मैं। हमारे पंजाब कल्चर में ऐसा नहीं होता।'


उन्होंने कहा, 'आज के क्रिकेटरों में विराट कोहली बहुत बड़ा कंजूस है। हम खेलने के लिए हमेशा बाहर जाते हैं तो वह मुझसे जबरदस्ती पैसे की मांग करता है। उसको बिल भरने के लिए फोर्स करना पड़ता है। आशीष नेहरा कई बार बहुत कंजूस हो जाता है। वैसे वो बहुत सीधे हैं। जब उसकी नई-नई शादी हुई थी तो उसने कहा था समझा कर बीवी है बच्चा है मैं ज्यादा पैसे नहीं खर्च सकता।'


उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की दयालुता के बारे में कहा, "सीनियर खिलाड़यिों में जवागल श्रीनाथ काफी दयालु थे। उनके साथ खेलने के बाद वह हमें दाल-चावल की दावत देते थे। हमने 15 साल बाद इसके लिए ट्विटर पर‘धन्यवाद श्रीनाथ जी’लिखकर उनकी फोटो अपलोड की थी।"

Javagal Srinath


No comments:

Post a Comment